अज्ञात वाहन ने ली बाइक सवार की जान
जोधपुर, शहर के निकट झंवर थानान्तर्गत डोली गांव रोड पर गुरुवार की रात को अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। शव को कार्रवाई के लिए एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। अज्ञात वाहन टैक्सी होने की संभावना बनी है।
यह भी पढ़ें-भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत कार दुर्घटना में घायल
थानाधिकारी मनोज कुमार परिहार ने बताया कि पटेला बास झंवर निवासी 25 साल का पप्पूराम पुत्र मेहराराम पटेल अपनी बाइक लेकर डोली गांव की तरफ से निकल रहा था। तब किसी वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। अज्ञात वाहन संभवत: कोई टैक्सी हो सकती है। फिलहाल इसका पता लगाया जा रहा है। शव को कार्रवाई के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

