Doordrishti News Logo

मासूम बच्ची से छेड़छाड़ का आरोपी वृद्ध पहुंचा जेल

जोधपुर,शहर के उम्मेद क्लब में रविवार को एक गेस्ट ने सात साल की बच्ची से गंदी हरकत करने वाले आरोपी को आज रिमाण्ड अवधि खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

उदयमंदिर थानाधिकारी लेखराज ने बताया कि रविवार को परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई की गई थी। उन्होंने बताया कि उम्मेद क्लब में बैडमिंटन कोर्ट में बच्चे खेल रहे थे। तभी यहां क्लब के सदस्य का गेस्ट मूलत: ओसियां हाल 9वीं चौपासनी रोड निवासी जेके माहेश्वरी आया और बच्चों को खेलते हुए देखने लगा। तभी एक सात साल की नाबालिग बच्ची के पास आया और उसके साथ अश्लील हरकत कर दी। बच्ची रोने लगी, तभी वहां मौजूद बच्ची के परिजनों ने रोता देखा तो उसने आरोपी द्वारा की गई अश्लील हरकत के बारे में बताया। आरोपी को गिरफ्तारी के बाद आज कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026