Doordrishti News Logo

ओलंपिक रोड पर धारदार हथियार लेकर हंगामा,वायरल वीडियो से पुलिस जुटी जांच में

जोधपुर,शहर के ओलंपिक रोड पर एक युवक ने हाथ में धारदार हथियार लेकर हंगामा किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। जिसमें युवक अपने हाथ में चाकू की तरह दिखने वाला हथियार लहराता नजर आ रहा है। इस दौरान रोकने की कोशिश करने पर राहगीरों को भी डराया। इसके बाद जैसे तैसे लोगों ने उसके हाथ से हथियार छीनकर धुनाई कर दी। हालांकि अभी तक किसी ने भी पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया है। सरदारपुरा थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि धारदार हथियार वाले युवक की पहचान की जा रही है। संभवत: उसके हाथ में चाकू था।

ये भी पढ़ें- Fortuner car : होटल के पास से फोरच्यूनर कार चोरी

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर ओलंपिक रोड की तरफ एक युवक बाइक पर चाकू हाथ में लेकर खड़ा था। हंगामा कर रहे युवक को रोकने की कोशिश करने पर उसने चाकू लहराया। इस पर आस-पास के लोगों ने उससे समझाइश की कोशिश की तो उनके साथ भी उलझने लग गया। इसके बाद एक युवक ने उसके हाथ से चाकू छिनकर उसे काबू किया। इसके बाद लोगों ने उसकी धुनाई कर डाली। बीच सडक़ हुई इस घटना से कई लोग सहम गए। हालांकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब तक हंगामा कर रहा युवक फरार हो गया। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले का पता लगाने में जुटी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026