Doordrishti News Logo

18th National Jamboree

  • पाली में हो रही 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी
  • 4 से 10 जनवरी को रोहट पाली होगी जम्बूरी
  • विशाल जंबूरी में 1500 विदेशी सहित 35000 स्काउट गाइड शामिल होंगे
  • 66 वर्ष बाद राजस्थान को यह मेजबानी मिली है
  • मुख्यमंत्री ने बजट 2022-23 में जंबूरी के आयोजन के लिए 25 करोड़ की घोषणा की थी
  • कैंप फायर के लिए जोधपुर मंडल से 40 कुशल स्काउट गाइड्स को चुना गया है

18th National Jamboree : जोधपुर,भारत स्काउट व गाइड मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वाधान में 4 से 10 जनवरी रोहट पाली राजस्थान में होने वाले होने वाली 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी में जोधपुर जिले से डेढ़ सौ गाइड और 300 स्काउट्स भाग लेंगे।

सीओ गाइड निशु कंवर ने बताया कि 1956 के बाद करीब 66 वर्ष बाद राजस्थान को यह मेजबानी करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है इस विशाल जंबूरी मेले में 1500 विदेशी सहभागी के साथ 35000 स्काउट गाइड भी शामिल होंगे। जोधपुर जिले के सभी स्काउट सीओ छतर सिंह पडियार और सीओ गाइड निशू कंवर के निर्देशन में इसमें हिस्सा लेंगे।(18th National Jamboree)

ये भी पढ़ें- CM Osd Bhardwaj ने की जनसुनवाई

18th National Jamboree

उन्होंने बताया कि स्थानीय दर्शनाभिलाषी के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा संभागीय के अलावा इसमें स्थानीय जनता को भी देखने का मौका दिया जाएगा जिसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन द्वारा ईपास जनरेट किए जाएंगे जिस की तिथि 5 से 7 जनवरी निर्धारित की गई है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट 2022-23 में जंबूरी के आयोजन के लिए 25 करोड़ की घोषणा की थी जिसके पोस्टर का विमोचन गत 23 जुलाई को किया गया था।(18th National Jamboree)

ये भी पढ़ें- किराए पर ली गाड़ी कबाड़ी को बेची, धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार

18th National Jamboree

रोमांचकारी गतिविधियां भी शामिल

जंबूरी में आजादी का अमृत महोत्सव के साथ कई रोमांचकारी गतिविधियां एवं प्रतियोगिताएं होंगी जिसमें कैंप क्राफ्ट, कैंप फायर, रंगोली बैंड, फूड प्लाजा, किलो रामा, एथेनिक फैशन शो नाइट, हाइक वाटर एक्टिविटी आदि शामिल किए जाएंगे यह सभी प्रतियोगिताएं व्यक्तिगत और ग्रुप की होंगी जिसमें बेस्ट एडवेंचर, बेस्ट इंटेलेक्चुअल, बेस्ट और स्किल बेस एक्टिविटीज रहेंगी। जिससे बच्चों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और उनके व्यवहारिक ज्ञान में बढ़ोतरी भी होगी।(18th National Jamboree)

सीओ गाइड निशू कंवर ने बताया कि संपूर्ण भारतवर्ष से भाग लेने वाले विद्यालयों को राष्ट्रीय मुख्यालय से पूर्व निर्धारित गतिविधियां दी जाती है जिसमें इस बार जोधपुर को कैंप फायर दिया गया है। इस कैंप फायर के लिए संपूर्ण जोधपुर मंडल से कुल 40 कुशल स्काउट गाइड्स को चुना गया है।

ये भी पढ़ें- Fortuner car : होटल के पास से फोरच्यूनर कार चोरी

राजस्थान पिछली हर जंबूरी में कैंप फायर में अपनी अनोखी और विश्व स्तरीय संस्कृति के कारण हर बार प्रथम स्थान प्राप्त करता आया है और इसी कड़ी को बरकरार रखने के लिए मशहूर कोरियोग्राफर डॉ सीमा राठौड़ एवं उनकी सहयोगी दिव्या राठौड़ के निर्देशन में तेरहताली नृत्य तैयार करवाया जा रहा है।(18th National Jamboree)

राष्ट्रीय स्तर की जंबूरी में सभी स्काउट गाइड की गतिविधियां सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक होगी। इसमें सभी गतिविधियां स्वयं प्रतिभागियों द्वारा ही की जाएगी जैसे टेंट लगाना, टोली व्यवस्था से स्वयं भोजन बनाना एवं सामान रखने के लिए गैजेट्स बनाना आदि। इन गतिविधियों से विद्यार्थियों में लगभग सभी प्रकार के जीवन कौशल का विकास हो जाता है जिसमें वह स्वयं को प्रकृति से जोड़ते हुए अपना सर्वांगीण विकास करता है।(18th National Jamboree)

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026