Doordrishti News Logo

महीने में 10 तारीख को एक बार लगनेवाला हाट बाजार की शुरूआत

जोधपुर, शहर में कोरोना के कारण बंद पड़ी व्यापारिक गतिविधियां अब पटरी पर आने लग गई है, लेकिन स्ट्रीट वेंडर्स की सुध नगर निगम ने अब तक नही ली। घण्टाघर से बेदखल हो चुके वेंडर्स पहले ही बेरोजगारी का दंश झेल रहे थे,ऊपर से कोरोना के कहर ने कमर तोड़ कर रख दी।

महीने में एक दिन सजने वाला तारघर का 10 तारीखी बाजार भी बंद हो गया। यूं तो कोरोना काल में सभी व्यापारिक गतिविधियां बंद हो गई थी, लेकिन अब तो खुल गई। ये वेंडर्स आज भी रोजीरोटी के लिए भटक रहे हैं। महीने में एक दिन तारघर पर लगने वाले फुटपाथी हाट बाजार को नगरनिगम ने खोलने की अनुमति अब भी नही दी है। आखिर इन वेंडरों का दर्द स्काउट गाइड प्रशासन ने समझा और सकारात्मक सोच से इन्हें अपने परिसर में 10 तारीखी फुटबारी हाट बाजार लगाने की अनुमति दी। टीवीसी सदस्य ओमप्रकाश देवड़ा ने बताया कि नगर निगम की तरफ से पिछले वर्ष फरवरी के बाद स्ट्रीट वेंडर्स को हाट बाजार गांधी मैदान में नहीं लगाने दिया जबकि कोरोनो काल के बाद शहर में सभी छोटे बड़े दुकान, शो रूम खुल गए। स्ट्रीट वेंडर्स को नगर निगम प्रशासन ने कारोबार करने की छूट अब तक नहीं दी। शहर के स्काउट्स गाईड प्रशासन ने सकारात्मक सोच के साथ स्ट्रीट वेंडर्स को अपनी आजीविका चलाने के लिए हाट बाजार लगाने के लिए स्ट्रीट वेंडर्स को बुलाकर अपने मैदान में हाट बाजार लगाने की छूट दी। जिससे हर महीने दस तारीख को लगने वाला हाट बाजार की राह आसान हुई। ओर स्ट्रीट वेंडर्स को राहत मिली।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026