Doordrishti News Logo

बुजुर्ग महिला की टांके में डूबने से मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बुजुर्ग महिला की टांके में डूबने से मौत। शेरगढ़ थाना क्षेत्र के लुम्बानसर में बकरियां चराने खेत गई 72 वर्षीय वृद्धा की पानी के टांके में डूबने से मौत हो गई। महिला बकरियों को पानी पिलाने के लिए टांके से पानी निकाल रही थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह टांके में जा गिरीं।

मारवाड़ चिकित्सा विश्वविद्यालय ने मनाया तृतीय स्थापना दिवस

थानाधिकारी खेताराम सियोल ने बताया कि लुम्बानसर निवासी इशारा राम पुत्र हराराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी 72 वर्षीय माता समदा देवी बकरियां चराने के लिए खेत गई थीं। शाम तक घर नहीं लौटने पर परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान खेत में बने टांके में शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की।

Related posts: