Doordrishti News Logo
  • ग्रुप कमाण्डर ने अधिकारियों और कैडेट्स का किया उत्साह वर्धन
  • 3 राज गल्र्स बटालियन एनसीसी -सीएटीसी कैम्प का तीसरा दिन
  • कैडेट्स को दिया हथियार प्रशिक्षण और ड्रिल का प्रायोगिक ज्ञान

जोधपुर, जीत काॅलेज और महाराजा हनवन्त काॅलेज में चल रहे 3 राज गर्ल्स बटालियन एनसीसी के 5 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी) के तीसरे दिन कैडेट्स को हथियार प्रशिक्षण के साथ-साथ ड्रिल का प्रायोगिक ज्ञान दिया गया।

उन्हें विभिन्न विषयों जैसे तेज चाल चलना, मुड़ना, पाॅइन्ट टू-टू राइफल को खोलना, जोड़ना, लोडिंग, काॅकिंग, होल्डिंग, फायरिंग पोजिशन,आर्म्स फोर्स के बैज, रैंक सम्मान इत्यादि विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। महाराजा हनवंत काॅलेज में चल रहे शिविर में जोधपुर ग्रुप एनसीसी के ग्रुप कमाण्डर कर्नल एमएस महार ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए लक्ष्य निर्धारण कर उसे प्राप्त करने हेतु अडिग होकर चलने हेतु प्रेरित किया।

उन्होंने कैडेट्स को कहा कि जिस प्रकार अर्जुन का लक्ष्य केवल मछली की आँख थी, इसके अलावा उन्हें कुछ भी दिखाई नही दिया था। ठीक उसी प्रकार अपने लक्ष्य को फोकस कर कैरियर का चुनाव करें क्योंकि दृढ प्रतिज्ञ और इच्छा शक्ति से ही लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है। महाविद्यालय के निदेशक राम सिंह मेड़तिया ने भी सभी कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया। शिविर में कैम्प कमांडेण्ट कर्नल अभिषेक चतुर्वेदी, डिप्टी कैम्प कमांडेण्ट मेजर इन्दु मिश्रा, लेफ्निेन्ट कीर्ति माहेश्वरी, लेफ्निेन्ट नीतू शेखावत, लेफ्निेन्ट किरण सांखला, सीनियर जीसीआई सुमन राठौड़, सुबेदार सुधीर, हवलदार जब्बर सिंह, हवलदार बलबिंदर एवं हवलदार पंकज उपस्थित थे।

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026