Doordrishti News Logo

जोधपुर, सड़क सुरक्षा माह के तेईसवें दिन सड़क सुरक्षा माह की मुख्य थीम ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यातायात शिक्षा टीम द्वारा शास्त्री नगर थाना मोड पर यातायात नियमों के होर्डिग की प्रदर्शनी लगाई गई।

यातायात शिक्षा प्रभारी हनुमान सिंह हैड कानि. द्वारा पब्लिक एडेस सिस्टम के माध्यम से यातायात नियमों की जानाकारी देने के साथ आमजन एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के 2800 पेम्पलेट्स, 200 गुड सेमेनिटेर के पोस्टर वितरित किए। शास्त्री नगर थाना मोड पर ‘‘नो रिफ्लेक्टर, नो व्हीकल’’कार्यक्रम आयोजित कर शहर के प्रमुख चौराहे पर धीमी गति के वाहनों, साईकिल, ठेलों एवं वाहनों पर 400 रिफलेक्टर लगाए गये। यातायात नियमों की पालना करने वाले वाहन चालकों को उच्च अधिकारीयों द्वारा गुलाब का फूल देकर प्रोहत्साहित किया।
सोमवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 553 वाहन चालकों के विरूद्व मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत प्रवर्तन की कार्यवाही की गई तथा 300 चालानों का प्रशमन कर 1,39300 रूपये जुर्माना राशि वसूल की गई। बुधवार को एएसजी आई हाॅस्पीटल के सहयोग से टोल प्लाजा बम्बोर जैसलमेर रोड जोधपुर पर प्रातः 11 से दोपहर 3 बजे तक वाहन चालकों एवं आमजन की निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जायेगा। पावटा चौराहा यातायात नियमों की हाॅडिंग प्रदर्शनी व यातायात नियमों का एनाउंसमेन्ट, यातायात नियमों के पेम्पलेटस वितरण एवं वाहनों पर रिफ्लेक्टर चिपकाना। गुड सेमेरिटन दिशा निर्देशों का व्यापक प्रचार-प्रसार, सड़क सुरक्षा काउंसलिंग करना,यातायात नियमों की पालन करने वाले सड़क उपयोगकर्ताओं को फूल देकर सम्मानित करना, यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहने चालकों के विरद्व अधिकतम प्रवर्तन कार्यवाही की जावेगी। इस सड़क सुरक्षा माह का मुख्य उद्वेश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं आमजन में यातायात नियमों की जानकारी व जागरूता उत्पन्न करना है। आमजन व वाहन चालकों से भी अपील की जाती है कि वह यातायात नियमों की पालना कर सड़क सुरक्षा माह को सफल बनाएं।
‘’सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’’

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026