मां बातों में व्यस्त,बच्चा ढूंढा तो वह मिला टांके में
पुलिस ने ड्रेगन लाइट जलाकर लगाया पता
जोधपुर,शहर के महामंदिर स्थित तेजा कॉलोनी में ढाई साल का बच्चा पानी के टांके खेलते गिर गया। दो तीन घंटे तक परिजन परेशान होकर ढूंढते रहे। बाद में पुलिस के पास में पहुंचे और अपहरण की आशंका जताई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और तलाश की। बाद में पता लगा कि घर में बने पानी के टांके में वह डूब चुका है। पुलिस ने ड्रेगन लाइट जलाकर बच्चे का पता लगाया। शव को बाहर निकलवा कर परिजन को सौंप दिया। इस बारे में अब मामा की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
ये भी पढ़ें- शहर में सक्रिय वाहन चोर,आठ जगह से बाइक उड़ाई
थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि मूलत: बिहार हाल तेजा कॉलोनी निवासी अर्जुन कुमार पुत्र अशोक कुमार पोदार की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका ढाई साल का भांजा तक्षक घर में पानी के टांके में गिरने और डूबने से उसकी मौत हो गई। थानाधिकारी सोलंकी ने बताया कि वक्त घटना परिवार के लोग मौजूद थे।
मां भी किसी काम या पास में कहीं बिजी हो गई थी। बाद में बच्चा नहीं दिखने पर आस पास तलाश आरंभ की गई। दो तीन घंटे बीतने के बाद पुलिस के पास में पहुंचे और बच्चा लापता होने की जानकारी दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंचे। बाद में पानी के टांके को ड्रेगन लाइट से उसमें तलाश की तब बच्चे का शव पानी में मिला। टांके पूरी तरह से पानी से भरा हुआ था। उस पर लगे ढक्कन में ताला भी नहीं लगा था।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

