रास्ते के विवाद में मारपीट,घायल वृद्ध ने तोड़ा दम
एमडीएम मोर्चरी में परिजन ने दिया धरना
जोधपुर,नागौर जिले में रास्ते को लेकर हुए विवाद में घायल वृद्ध ने सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन एमडीएम मोर्चरी में मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। मृतक के रिश्तेदार आसुराम ने बताया कि नागौर जिले के पांचौड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पाबूसर में 9 दिसंबर को रास्ते को लेकर हुए विवाद में शाम 4 बजे 5 लोगों ने 65 साल के लालूराम सहित परिवार के 3 लोगों को ट्रैक्टर से कुचल दिया था। इसमें घायल लोगों को पांचौड़ी के सरकारी हॉस्पिटल से जोधपुर के एमडीएम अस्पताल रेफर किया गया था। इसमें लालूराम की इलाज के दौरान सोमवार अलसुबह मौत हो गई। दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें- परिहार नगर में निकला कोबरा,रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
इस मामले में मृतक के परिजनों ने पांच नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया। परिजन अब मारपीट करने वाले अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना 9 दिसंबर की है इतने दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी खुले में घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। जबकि उनसे पीडि़त के परिवार को भी खतरा है। पुलिस जब तक बाकी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लेती तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। शव का शाम तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

