नवंबर में सूने मकान में हुई चोरी की वारदात खुली,नकबजन गिरफ्तार
जोधपुर,शहर की डांगियावास पुलिस ने नकबजनी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उससे नकब का सामान बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी ने नवंबर में थोरियों की ढाणी सालवांकलां में चोरी की थी।
डांगियावास पुलिस ने बताया कि घटना में थोरियों की ढाणी सालवांकलां निवासी तिलाराम पुत्र धोकलराम जाट ने रिपोर्ट दी कि वह 27 नवंबर की रात को परिवार सहित पड़ौसी के यहां शादी समारोह में गया था। वापस लौटा तब घर के ताले टूटे होन के साथ वहां से 50 हजार रूपए, चांदी की छह छड़ा जोडिय़ां,सोने की तीन अंगुठियां,कंबलें आदि चोरी हो गए थे। पुलिस ने बताया कि प्रकरण में जांच करते हुए अब गांव के ही उम्मेदाराम जाट उर्फ जयकिशन पुत्र घमंडाराम को गिरफ्तार किया गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

