स्टे के बावजूद एनएचआई की टीम सड़का निर्माण करने पहुंची,लोगों ने किया विरोध
जोधपुर,शहर के निकट चौखा गांव में सडक़ निर्माण कार्य को लेकर लोगों ने रविवार को विरोध जताया। लोगों ने चार दीवारी तोडऩे का विरोध किया और प्रदर्शन के साथ विरोध जताने लगे। सूचना पर बाद में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शहर के राजीव गांधी थाना क्षेत्र के चौखा में रविवार को एनएचआई की टीम के लोग सडक़ निर्माण कार्य को लेकर पहुंची। जहां क्षेत्र के लोगों ने विरोध किया तब पुलिस को भी बुलाना पड़ा।
ये भी पढ़ें- राजस्थान विधिज्ञ परिषद भवन का शिलान्यास और बार काउंसिल के डिजिटलीकरण का शुभारम्भ
क्षेत्रवासियों ने बताया कि दोपहर को एनएचआई की टीम के करीब 30 लोग पहुंचे और सडक़ निर्माण को लेकर भूखंड की दीवारें तोडऩे लगे क्षेत्रवासियों ने विरोध किया तो एनएचआई की टीम ने मारपीट करनी शुरू कर दी। क्षेत्रवासियों ने एनएचआई की टीम को कोर्ट का स्टे आदेश बताया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई, इसी को लेकर क्षेत्र वासियों ने विरोध किया तो सूचना मिलने पर राजीव गांधी थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

