नव शिक्षा समाज सर प्रताप महाविद्यालय के अध्यक्ष पर लगा धोखाधड़ी का आरोप
कूटरचित दस्तावेजों से संपत्ति हड़पने का कुप्रयास
जोधपुर,महात्मा गांधी अस्पताल रोड स्थित कायस्थ जनरल सभा के अध्यक्ष ने नवशिक्षा समाज सर प्रताप महाविद्यालय के अध्यक्ष पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस में इसकी रिपोर्ट दी है। पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज करते हुए जांच आरंभ की है। सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि कायस्थ जनरल सभा के अध्यक्ष नरेश माथुर की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि नव शिक्षा समाज सरप्रताप महाविद्यालय एमजीएच रोड के अध्यक्ष गिरीश माथुर ने दस्तावेजों मेें हेरफेर कर धोखाधड़ी की है।
ये भी पढ़ें – गुजरात में सत्य की जीत हुई है- शेखावत
रिपोर्ट में आरोप है कि कॉलेज एजुकेशन एवं भीमराव अंबेडकर विधि विश्वविद्यालय से संबंधित दस्तावेजों की सत्यापित प्रतियोंं का सूचना के अधिकार के तहत मांगे गए। दस्तावेज मिलने पर परिवादी नरेश माथुर को धोखाधड़ी का पता लगा। नवशिक्षा समाज कायस्थ संस्था की किराएदार है और नव शिक्षा अध्यक्ष गिरीश माथुर ने जुलाई तक का ही किराया अदा किया है। उसने फर्जी दस्तावेजों को तैयार कर खुद के हस्ताक्षर कर लैण्ड टाइटल डीड नव शिक्षा समाज जोधपुर के नाम से जारी करवा दिया।
आरोप है कि उक्त दस्तावेजों को कमिश्रर कॉलेज एजुकेशन जयपुर के समक्ष भेज दिया। जो पूर्ण रूप से फर्जी थे। फर्जी दस्तावेजों को संस्था अचल संपत्ति को हड़पने का कूटरचना की गई। अभियुक्त गिरीश माथुर द्वारा संस्था को नुकसान पहुंचाने के इरादे से फर्जीवाड़ा करते हुए कूट रचित दस्तावेजों को तैयार करवाया। सरदापुरा पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

