Doordrishti News Logo

विवाह समारोह में सिलेण्डर रिसाव के साथ विस्फोट,दो बच्चों की मृत्यु,52 घायल

  • शेरगढ़ में विवाह समारोह में गम..रात को होनी है शादी
  • रात को शादी,दोपहर में गैस हादसा
  • घायलों में महिलाएं एवं बच्चों की संख्या ज्यादा
  • घायलों को किया जोधपुर रैफर
  • एमजीएच में भर्ती हैं घायल
  • दूल्हा भी झुलसा

जोधपुर,जिले के शेरगढ़ तहसील के भूंगरा गांव में गुरूवार की दोपहर में शादी वाले घर में गैस सिलेण्डर रिसाव के साथ आग लग गई। देखते ही देखते आग फैल गई और गैस सिलेण्डर ब्लास्ट हो गया। दो सिलेण्डर ब्लास्ट हुए हैं। आग से शाम तक 52 लोगों से झुलसने की खबर मिली। इसमें दो बच्चों की देर शाम तक मृत्यु हो गई। बच्चों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दुःख जताया है। 52 घायलों का उपचार जारी है। इसमें 16 पुरूष, 27 महिलाएं एवं 9 बच्चे बच्चियां शामिल हैं। इसमें महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा है। सभी को जोधपुर के एमजीएच में रैफर किया गया है।

ये भी पढ़ें- बासनी ट्रांसपोर्ट नगर के गोदाम में लगी भीषण आग

Explosion with cylinder leak at wedding ceremony, two children killed, 52 injured

सामान्य रूप से झुलसे लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इधर घटना की जानकारी मिलने पर जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, शेरगढ़ एसडीएम सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचने के साथ एमजीएच पहुंचे। जन प्रतिनिधियों ने हादसे पर दुःख जताया है। हादसे में दूल्हा भी झुलसा है। बालसेर वृताधिकारी राजूराम ने बताया कि शेरगढ़ तहसील के भूंगरा गांव में सगतसिंह पुत्र पूंजराज सिंह के पुत्र सुरेंद्र सिंह की आज शादी होनी है।

ये भी पढ़ें- सर्विस प्लान बंद करने के नाम पर 48 हजार की ठगी,पुलिस ने कराए रिफंड

बारात रवाना होने से पहले घर में खाना बनाने का काम चल रहा था और पास ही महिलाओं और बच्चों टेंंट के पास में खाना खिलाया जा रहा था। कंदोई के पास में टेंट में रखे सिलेण्डर में गैस रिसाव के बाद आग लग गई। जब तक उसे बुझाया जाता तब तक वह बेकाबू हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पास में रखा एक अन्य सिलेण्डर भी आग की चपेट में आकर सुलगने लगा। देखते ही देखते सिलेण्डरों में विस्फोट हो गया।

Explosion with cylinder leak at wedding ceremony, two children killed, 52 injured

वृताधिकारी राजूराम के अनुसार प्रथम दृष्टया दो गैस सिलेण्डरों में विस्फोट होना सामने आ रहा है। शादी समारोह में महिलाओं और बच्चों की संख्या ज्यादा थी। तकरीबन 52 लोग आग की चपेट में आकर झुलसे हैं। सभी को पहले सेतरावा और शेरगढ़ चिकित्सालय भेजा गया। जहां से जोधपुर रैफर किया गया है। एमजीएच में उनका उपचार किया जा रहा है।

ये भी पढ़े- 15 दिसंबर को होगी जिला स्तरीय जनसुनवाई

इधर हादसे की जानकारी पर जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता,शेरगढ़ एसडीएम आदि वहां पहुंचे। एमजीएच पहुंच कर हालात का जायजा लिया। शहर विधायक मनीषा पंवार,शेरगढ़ विधायक मीना कंवर भी एमजीएच पहुंचे है। शेरगढ़ थानाधिकारी देवीसिंह ने बताय कि कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई है। हादसे में दुल्हा सुरेंद्र सिंह भी झुलसा है। मगर उसकी स्थिति सामान्य है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जांच के लिए गठित उच्चस्तरीय न्यायिक आयोग ने अपनी कार्यवाही शुरू की

October 25, 2025

जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

October 25, 2025

आईआईटी जोधपुर आइडियाफोर्ज मिलकर बढ़ाएँगे स्वदेशी यूएवी व डीप-टेक नवाचार

October 25, 2025

एक आरोपी गिरफ्तार,मोबाइल सिम नंबर साइबर अपराधियों को दी

October 25, 2025

रंजिश में पांच युवकों को घेर कर पीटा,तोडफ़ोड़ कर कैंपर पलटी वीडियो वायरल,पांच को पकड़ा

October 25, 2025

बाइक के टायर में चुनरी फंसी महिला की मौत बेटी गंभीर घायल

October 25, 2025

खुद का गला काटकर आत्महत्या

October 25, 2025

जोधपुर रेल मंडल ने त्योहार पर 28.50 लाख यात्रियों को पहुंचाया उनके घर

October 25, 2025

सेन इंटर रेलवे बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के रैफरी मनोनीत

October 25, 2025