Doordrishti News Logo

मणिप्पुरम फाइनेेंस कर्मी धोखाधड़ी में गिरफ्तार

मालिक और कार्मिकों पर लगा 1.20 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

जोधपुर,शहर की महामंदिर पुलिस ने 1.20 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी मणिप्पुरम फाइनेंस कंपनी में काम करता है। कंपनी के मालिक और कार्मिकों के खिलाफ एक स्वर्णकार व्यवसायी ने मामला दर्ज करवाया था। पुलिस अब अभियुक्त से पूछताछ कर रही है।

रातानाडा सुभाष चौक स्थित पोस्ट ऑफिस वाली गली में रहने वाले तुलसीराम सोनी पुत्र चंपालाल सोनी ने 9 जनवरी 22 को पावटा स्थित मणिप्पुरम फाइनेंस कंपनी के मालिक और कर्मचारियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया था। पीडि़त अपनी पत्नी के नाम से एक ज्वैलरी की दुकान राइकाबाग में नवदुर्गा ज्वैलर्स के नाम से चलाता है। वह नए पुराने सोने की खरीदफरोख्त करता है।

ये भी पढ़ें- मोबाइल पर बात करते युवक का फोन झपटा,दो लुटेरे गिरफ्तार

पावटा स्थित मणिप्पुरम फाइनेंस कंपनी पुराने सोने को नीलमी में बेचती है। पीडि़त ने कई बार कंपनी से पुराना सोना खरीदा है। मगर जनवरी में उसने रिपोर्ट दी कि कंपनी की तरफ से उसे नकली सोना दिया और 1.20 करोड़ की धोखाधड़ी उससे कर ली गई। कंपनी मालिक कर्मचारियों से कई बार बात की मगर यह लोग नहीं माने। हर बार टालमटोल जवाब दिया जाता रहा।

आखिरकार पीडि़त ने महामंदिर थाने में इस बाबत केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने अब प्रकरण में कंपनी के एक कार्मिक सिरोही कोतवाली थानान्तर्गत मोचीवाड़ा आर्य समाज भवन के पास में रहने वाले विशाल सिंह सोलंकी पुत्र इंद्रलाल सैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब अभियुक्त से पूछताछ में जुटी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026