Doordrishti News Logo

सर्विस प्लान बंद करने के नाम पर 48 हजार की ठगी,पुलिस ने कराए रिफंड

साइबर क्राइम

जोधपुर,शहर की सदर कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार हुए एक व्यक्ति के 48 हजार रूपए फिर से रिफंड करवाए। पीडि़त ने पुलिस में इसकी सूचना दी थी। शातिर ने सपोर्ट एप इंस्टाल करवाया था।थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि परिवादी जाकिर के पास में 23 नवंबर को एक कॉल आया था। जिसमें शातिर ने कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड का प्लान चालू है मगर उसमें एक्स्ट्रा चार्ज लग रहे हैं। फोन से एप इंस्टाल करो जिससे एक एक्स्ट्रा चार्ज बंद हो जाएंगे। इस पर शातिर ने सपोर्ट एप इंस्टाल करवाया। बाद में 48 हजार 840 रूपए खाते से निकाल दिए।

ये भी पढ़ें- जिला कलक्टर ने वीरांगनाओं का किया सम्मान

थानाधिकारी लखावत ने बताया कि कांस्टेबल ताराचंद ने साइबर एक्सपर्ट की मदद ली और परिवादी के खाते में उक्त रकम को रिफण्ड करवाया। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करें।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews