अधीनस्थ न्यायालय के कर्मचारियों का प्रदर्शन,कामकाज ठप
जोधपुर,प्रदेश के एक जिले में न्यायिक मजिस्ट्रेट के आवास पर कर्मचारी की मौत पर पुलिस द्वारा अब तक मामला दर्ज नहीं किए जाने पर आज छठे दिन भी अधीनस्थ न्यायालय के कर्मचारियों ने कामकाज बंद रखा। जिससे न्यायिक कार्य प्रभावित हुए। न्यायिक कर्मचारियों ने प्रदर्शन करने के साथ पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
ये भी पढ़ें- हिस्ट्रीशीटर राजपाशा में निरूद्ध,हत्या प्रयास और मारपीट के प्रकरणों में था वांटेड
गत दिनों एक जज के निवास पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मृत्यु हो गई थी। जिस पर कर्मचरियों में रोष व्याप्त हो गया। पुलिस ने अब तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। जिस पर आज छठे दिन भी अधीनस्थ न्यायालय के कर्मचारियों ने कामकाज बंद रखा और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-
Related posts:

राजस्थान की 6 ट्रेनों को मेलमरुवत्तूर में ठहराव

अवैध बजरी परिवहन के मामले में दो ट्रैक्टर जब्त

वोल्वो बस हाईवे से नीचे उतरी जनहानि नहीं

पत्नी के गुजारा भत्ते से जुड़े मामले में हाईकोर्ट का अहम फैसला

कांस्टेबल को 20 लाख मुआवजा देने के आदेश

मादक पदार्थ तस्करी का वांटेड पांच हजार का इनामी गिरफ्तारी

लूणी नदी में अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरगम क्लब के कलाकारों ने बांधा समां

