जोधपुर, विश्व हिंदू परिषद जोधपुर महानगर द्वारा 1990 में अयोध्या में हुई कार सेवा में पुलिस की गोलीबारी से बलिदान हुए जोधपुर के प्रोफेसर महेंद्र नाथ आरोड़ा को उनकी पुण्यतिथि पर गौरव पथ स्थित प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। विहिप मंत्री पंडित राजेश दवे ने बताया कि राम मंदिर आंदोलन के लिए जोधपुर से गए युवाओं की टोली में आरोड़ा के साथ सेठाराम परिहार भी बलिदान हुए थे। उनकी पुण्य स्मृति में विहिप के प्रान्त सह मंत्री महेंद्र राजपुरोहित के नेतृत्व में गौरव पथ पर हुए पुष्पांजलि कार्यक्रम में कार सेवक व राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत व महापौर वनिता सेठ ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। कारसेवा में अयोध्या गए राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने बताया कि राम मंदिर निर्माण के लिए आंदोलन का हिस्सा बनना सौभाग्य रहा और आज मन्दिर बनते देखना जीवन का परम सुखद अनुभव है। इस अवसर पर विहिप के लक्ष्मण परिहार, विक्रम परिहार, महेंद्र गहलोत, विजय सिंह परिहार, विक्रांत अग्रवाल, अमित सिंघाटिया मौजूद थे।
अयोध्या कारसेवा बलिदानी महेंद्रनाथ आरोड़ा को श्रद्धा सुमन अर्पित

ByEditor in Chief- RS Thapa
Nov 30, 2020