Doordrishti News Logo

भाजपाओबीसी मोर्चा की बैठक सम्पन्न

  • जन आक्रोश रैली तैयारी
  • अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जनआक्रोश रैली में आने का आह्वान

जोधपुर,प्रदेश की कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों व कुशासन के खिलाफ भाजपा द्वारा राज्यव्यापी जन आक्रोश यात्रा की तैयारी को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के निर्देशानुसार भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला संगठन की एक विशेष बैठक भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुई।

इस बैठक में जन आक्रोश यात्रा 2022 के जिला प्रभारी घेवरराम विश्नोई व जिला संयोजक नाथूसिंह राठौड़ ने मोर्चा पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए यात्रा के उद्देशय, संचालन और उपस्थिती को लेकर मार्गदर्शन किया। सभी कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रैली की सफल बनाने का आह्वान किया।

ये भी पढ़ें-कापरड़ा पुलिस-तस्करों में मुठभेड़

रैली में आमजन की भागीदारी भी सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री शशि प्रकाश प्रजापत व प्रदेश सदस्य मदन बोराणा ने भी बैठक को संबोधित किया।

मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेंद्र मेवाड़ा ने बैठक में सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए बैठक की शुरुआत की। उपाध्यक्ष देवेश कछवाहा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक का संचालन ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री जेठूसिंह चौहान ने किया। इस बैठक में मोर्चा के जिला पदाधिकारी व मण्डल के पदाधिकारी मौजुद थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026