Doordrishti News Logo

किराणा की दुकान में सेंध लगाकर सामान चुराया

जोधपुर,शहर के मथानिया पुलिस थाना क्षेत्र में बड़ला रोड स्थित एक किराणा की दुकान की कुंडी तोडक़र अज्ञात चोर हजारों का किराण सामान के साथ इलेक्ट्रानिक सामान चुरा ले गए। इसमें गांव का एक व्यक्ति शामिल बताया जाता है। जिसे चोरों ने एक हजार रूपए देकर चार पहिया वाहन में चोरी का सामान रखवाया था। पुलिस इसमें अब जांच में जुटी है।

मथानिया पुलिस ने बताया कि सिंधियों की ढाणी हेमानाडा निवासी पन्ने सिंह पुत्र मालसिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी एक किराणा की दुकान बड़ला रोड तिंवरी में है। रात को वह दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह लौटा तो दुकान की कुंडी टूटी मिली होने के साथ वहां से साठ हजार का किराणा,एक एलइडी टीवी,पंखा,डीपफ्रिज के साथ गल्ले से आठ हजार रूपए गायब मिले जिस्र अज्ञात चोर ले गए।

ये भी पढ़ें- प्रथम जन्मजात ह्रदय रोग सीसीटीजिए में वाल्व रिप्लेसमेंट

रिपोर्ट में बताया कि आरंभिक पड़ताल अपने स्तर पर करने से पता लगा कि गंगाणी रोड पर रहने वाला रावल सिंह का इसमें हाथ हो सकता है। उसे पकड़ कर पूछताछ की तो उसने बताया कि एक चार पहिया में तीन चार लोग आए थे। जिन्होंने गाड़ी में सामान उससे भरवाया था। बाद में गाड़ी में बिठाकर बीच रास्ते तिंवरी पर छोडऩे के साथ एक हजार रूपए दिए थे। मथानिया पुलिस ने बताया कि घटना में तफ्तीश की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: