युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण,होटलों में लेकर गया
जोधपुर,जिले के एक गांव में युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने देह शोषण किया। उसे शहर की कई होटलों में लेकर गया और यौन शोषण किया। पीडि़ता ने अब पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई है। युवती का आरोप है कि उसे धोखे में रखकर युवक ने अन्य जगह पर शादी रचा ली। पुलिस ने बताया कि 22 साल की युवती की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसके गांव के रहने वाले युवक से दोस्ती और पहचान हुई थी। बाद में वह उसे शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने लगा। पिछले दो साल से ऐसा कर रहा था। वह उसे शहर की कई होटलों पर लेकर गया। जहां देहशोषण किया।
युवक ने धोखे में रख कर अब दूसरी शादी कर ली। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर अपहरण एवं दुष्कर्म में केस दर्ज किया है।
Related posts:

राजस्थान की 6 ट्रेनों को मेलमरुवत्तूर में ठहराव

अवैध बजरी परिवहन के मामले में दो ट्रैक्टर जब्त

वोल्वो बस हाईवे से नीचे उतरी जनहानि नहीं

पत्नी के गुजारा भत्ते से जुड़े मामले में हाईकोर्ट का अहम फैसला

कांस्टेबल को 20 लाख मुआवजा देने के आदेश

मादक पदार्थ तस्करी का वांटेड पांच हजार का इनामी गिरफ्तारी

लूणी नदी में अवैध बजरी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सरगम क्लब के कलाकारों ने बांधा समां

