कन्या महाविद्यालय में बहुउद्देश्यीय कार्यक्रम आयोजित

-युवा कौशल विकास प्रदर्शनी लगाई

जोधपुर,राजकीय कन्या महाविद्यालय, मगरा पूंजला में प्राचार्य डॉ उषा चौहान की अध्यक्षता एवं राजस्थान राज्य महिला नीति समिति की संयोजक डॉ बृंदा सिंह,युवा कौशल विकास की संयोजक डॉ हेमू चौधरी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ ऋचा गुप्ता के संयुक्त तत्वावधान में युवा कौशल विकास प्रदर्शनी,उपभोक्ता जागरूकता पर वार्ता एवं मतदाता पहचान पत्र हेतु विद्यार्थियों के पंजीकरण सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

युवा कौशल विकास हेतु राजेंद्र सिंह गहलोत ने संयोजक डॉ हेमू चौधरी के नेतृत्व में एक अद्भुत प्रदर्शनी अवलोकनार्थ प्रस्तुत करते हुए छात्राओं को कहा कि कोई भी वस्तु व्यर्थ नहीं होती कुशलता से उपयोग किया जाए तो अनुपयोगी वस्तु से भी उपयोगी वस्तुओं का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने अपनी प्रदर्शनी में भगवान गणेश के 21000 चित्रों का संकलन दिखाया,जिसमें इंडोनेशिया की मुद्रा जिस पर भगवान गणेश अंकित हैं भी शामिल थी। राजेंद्र राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त रोवर हैं तथा वर्तमान में रेलवे विभाग में कार्यरत हैं।

राजस्थान राज्य महिला नीति समिति की संयोजक डॉ बृंदा सिंह ने उपभोक्ता जागरूकता वार्ता का आयोजन किया जिसमें डॉ अंशुल दाधीच ने छात्राओं को उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के बारे में विस्तार से बताया तथा उन्हें उपभोक्ता के रूप में अपने अधिकारों के प्रति सजग और सतर्क रहने के लिए कहा।

राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ ऋचा गुप्ता के नेतृत्व में महाविद्यालय में मतदाता पंजीयन शिविर लगाया गया। शिविर में निखिल गहलोत,घनश्याम प्रसाद एवं भारती परिहार ने छात्राओं का मतदाता पहचान पत्र बनाने हेतु पंजीयन किया। इस अवसर पर राजस्थानी साहित्यकार एवं भाषा विद डॉ राजेंद्र सिंह बारहठ ने छात्राओं को स्वरचित राजस्थानी कविता भी सुनाई।प्राचार्य डॉ उषा चौहान ने ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इन्हीं से सैद्धान्तिक ज्ञान व्यावहारिक जीवन में उतरता है। डॉ बृज लाल भादु ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026