Doordrishti News Logo

कांग्रेस ने 125 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा-गहलोत

गुजरात में सरकार विरोधी लहर

जोधपुर,राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि गुजरात में सरकार विरोधी लहर चल रही है। गुजरात में कांग्रेस ने 125 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है। वहां पर सरकार विरोधी लहर को देखते हुए प्रधानमंत्री को भी कई बार दौरे करने पड़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री शाम को रोहिट से जोधपुर सडक़ मार्ग से होते हुए जोधपुर पहुंचे। यहां जयपुर प्रस्थान से पहले उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात में कोरोना से हालात खराब हैं। शराब से 70 लोग मरे हैं। मोरबी हादसा हुआ लेेकिन सरकार ने काई जांच तक नहीं करवाई। अब हाईकोर्ट को संज्ञान लेना पड़ा है।

मुख्यमंत्री ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि बीजेपी ने 34 विधायकों को टिकट नहीं दिया है, जिससे असंतोष बढ़ा है। अब लोग बोलने लगे हैं,पहले मोदी और शाह के डर से नहीं बोलते थे। उन्होंने कहा कि प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी को भी चुनाव जीतने के लिए गली मोहल्ले में जाना पड़ रहा है। वहां सरकार विरोधी लहर बनी है।

Related posts: