7.50 लाख का सोना, 2.50 लाख की चांदी,1.50 लाख की नगदी उड़ाई
सर्दी बढऩे के साथ चोरी बढ़ी
जोधपुर,शहर में सर्दी बढऩे के साथ पुलिस की गश्त को धत्ता बताकर नकबजन सूने मकानों में सेंध लगाना बढ़ गया। चौबीस घंटों के दरमियान तीन बंद या सूने मकानों को चोरों ने अपना निशाना बनाते हुए 15 तोला सोना,चार किलो चांदी और डेढ़ लाख से ज्यादा की नगदी पर हाथ साफ कर गए। इसमें एक व्यापारी के घर से तीन का किलो डीनर सेट भी उड़ाया गया तो दो पास-पास बने मकानों में सात लाख का माल ले उड़े। पुलिस अब नकबजनों की पहचान के साथ तलाश में लगी है।
ये भी पढ़ें- नेपाली नौकर और सहयोगी पहुंचे हवालात
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में 18 ई सेक्टर मकान संख्या 473 में रहने वाले मोहनलाल पुत्र पुखराज माहेश्वरी ने रिपोर्ट दी। इसमेें बताया कि उसकी सास का निधन होने पर वह डेगाना नागौर गया था। 3 नवंबर को डेगाना गया और 16 नवंबर को लौटा। तब घर के ताले टूटे हुए मिले। अज्ञात चोरों ने पूरे घर को खंगाल कर वहां से 3 किलो चांदी का डीनर सेट जिनमें चांदी का एक जग, छह गिलासें, 4 चम्मच,कटोरियों के साथ चांदी के दस सिक्के,सात तोला सोना जिनमें बालियां,कानों के टोप्स,अंगुठियां एवं 70 हजार की नगदी तक चुरा ले गए। पीडि़त दुकानदारी करता है।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस अब इसमें पड़ताल में जुटी है।
ये भी पढ़ें-किराए पर रहने वाले युवक को पकड़ा,15 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद
दूसरी तरफ कुड़ी पुलिस ने बताया कि झालामंड चौराहा स्थित शंकरनगर में रहने वाली दियाकंवर पत्नी तखतसिंह भाटी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके मकान संख्या 40 में 16-17 नवंबर की रात को अज्ञात चोर घुसे। वहां से दो तोला सोने की आड,डेढ़ तोला मोर कंठी सेट सहित तकरीबन सात तोला सोना ले गए। उसके घर के पास में ही 39 नंबर में भी इसी रात को टीनाकंवर पत्नी मदन सिंह के यहां से सोने की पांच अंगूठी,रखड़ी सेट, नाक की फीणियां,सौ ग्राम चांदी के आइटम एवं 82 हजार की नगदी चुरा ले गए। कुड़ी थाने के एएसआई नरपतसिंह इसमें जांच कर रहे हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर रन फॉर यूनिटी आज

जीएसटी सुधार 2026:उद्योग एवं व्यापार जगत पर प्रभाव और चुनौतियों पर विशेष संगोष्ठी आज

घर के आगे गाड़ी खड़ी करने की बात पर विवाद

दोनों पक्ष की तरफ से क्रॉस में केस दर्ज

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

