Doordrishti News Logo

बम्बा मोहल्ला व फतेह सागर में सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

स्थानीय निवासियों ने किया विधायक मनीषा पंवार का स्वागत

जोधपुर,शहर विधायक मनीषा पंवार ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा 2022-23 के तहत जोधपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकारी एजेन्सी सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से मेड़ती गेट पुलिस चौकी से बेलदारों की गली होते हुए फतेह सागर गउघाट एवं ओटेश्वर महादेव मंदिर तक 85 लाख की राशि से स्वीकृत सीसी सड़क निर्माण कार्य एवं हाथीराम का ओड़ा से बम्बा मोहल्ला तक 66 लाख राशि से स्वीकृत सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

विधायक पंवार ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणा 2022-23 के तहत दस करोड़ रुपए राशि तक विधायक की अनुशंषा से प्रत्येक विधानसभा में सड़कों का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है इसी के तहत आज जोधपुर विधानसभा क्षेत्र के भीतरी शहर में लम्बे समय से क्षतिग्रस्त मेड़ती गेट पुलिस चौकी से बेलदारों की गली होते हुए फतेह सागर गउ घाट एवं ओटेश्वर महादेव मंदिर तक, हाथीराम का ओड़ा से बम्बा मोहल्ला तक सीसी सड़क का निर्माण कार्य का शिलान्यास कर शुभारंभ किया।

ये भी पढ़ें-किराए पर रहने वाले युवक को पकड़ा,15 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद

foundation-stone-of-cc-road-construction-work-in-bamba-mohalla-and-fateh-sagar

इस अवसर पर बम्बा मोहल्ला में वहीद पार्क के सामने स्थानीय निवासियों ने जनहित के विकास कार्य करवाने पर विधायक मनीषा पंवार, महापौर कुन्ती देवड़ा,उपमहापौर करीम जॉनी,कांग्रेस अध्यक्ष सलीम खान,बीसूका सदस्य हरेन्द्र सिंह राठौड, स्थानीय पार्षद नदीम इकबाल एवं पार्षद अब्दुल जावेद का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। इसी प्रकार फतेह सागर गउघाट पर भी विधायक मनीषा पंवार को महिला शक्ति की तरफ से नेशनल वूशू खिलाडी मनीषा राठौड़ द्वारा तलवार एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। स्थानीय निवासियों ने महापौर कुन्ती देवड़ा, विधायक मनीषा पंवार,अध्यक्ष सलीम खान,बिसुका सदस्य हरेन्द्र सिंह राठौड़,उपमहापौर करीम जॉनी,पार्षद नदीम इकबाल का स्वागत किया।

इस अवसर पर निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष लियाकत अली रंगरेज,पार्षद अख्तर खां सिन्धी,मनीष लोढा, जाफरान,शेर मोहम्मद,एडवोकेट असलम खां,अंजुला रोपिया,अरसद चौहान,फिरोज फेम,श्याम सिंह आर्य, संतोष सिंह,जितेन्द्र सिंह शेखावत, कुलदीप सिंह खिंची,कविता,सुनील भाटी,इस्तिायक अली राजू आदि उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: