Doordrishti News Logo

मानसिक विमंदित गृह से दो युवक निकले

जोधपुर, शहर के आंगणवा स्थित मानसिक विमंदित गृह से दो युवक निकल गए। जिनका आज दूसरे दिन भी पता नहीं लग पाया। केयर टेकर ने इस बारे में मंडोर थाने में मामला दर्ज करवाया।

ये भी पढ़ें- नेपाल पुलिस ने जोधपुर पुलिस को सौंपा चोरी का माल,विदेशी करेंसी और सोने के जेवरात

मंडोर पुलिस ने बताया कि मानसिक विमंदित गृह गुरूकृपा आंगणवा के केयर टेकर देव पुत्र जगदीश जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि विमंदित गृह में माणकलाव निवासी 21 साल का साबिर और 18 साल का पाली सोजत का राकेश मेघवाल रहता था। मगर यह लोग मंगलवार को विमंदित गृह से अचानक कहीं निकल गए। तलाशने पर भी नहीं मिले। मंडोर पुलिस ने बताया कि इनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

You missed