पशुओं के लिए चारा लेने निकले व्यक्ति पर कातिलाना हमला
- गाड़ी में तोडफ़ोड़
- हमलवारों की तलाश
जोधपुर,शहर बनाड़ स्थित बोरावास गांव में श्मशान रोड पर एक व्यक्ति की गाड़ी पर अन्य गाडिय़ों में सवार होकर 15-20 लोगों ने जानलेवा हमला कर गाड़ी में बेजा तोडफ़ोड़ की। अपनी जान बचाकर भागे पीडि़त ने इस बारे में बनाड़ थाने में रिपोर्ट दी।
बनाड़ पुलिस ने बताया कि गुजरावास निवासी त्रिलोकराम पुत्र अणदाराम जाट की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह अपनी बोलेरो कैंपर लेकर पशुओं के लिए चारा लेने बहन के घर जाजीवाल खिंचीयान की तरफ जा रहा था। जब वह बोरावास गांव की सरहद में पहुंचा तब श्मशान घर रोड पर तीन चार गाडिय़ों में सवार होकर आए अज्ञात लोगों ने उसकी गाड़ी को टक्कर मारी और रोककर मारपीट करने लगे।
ये भी पढ़ें- जुआरियों की धरपकड़,17 गिरफ्तार, 42 हजार बरामद
लाठियों और सरियों से उसकी बोलेरो के शीशे फोडऩे के साथ बहुत नुकसान पहुंचाया। वह जैसे तैसे जान बचाकर बनाड़ थाने पहुंचा। पुलिस ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिनकी पहचान के साथ तलाश की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

