Doordrishti News Logo

लूट नकबजनी का आरोपी तड़के घुसा मकान में चोरी की नीयत से, साथी संग पकड़ा गया

जोधपुर,शहर के निकट बनाड़ स्थित रमजान का हत्था के एक मकान में तडक़े दो युवक चोरी की नीयत से घुस गए। घरवालों में जाग हो गई और दोनों को पुलिस बुलाकर पकड़वा दिया गया। एक आरेापी चोरी,लूट और वाहन चोरी में चालानसुदा मुल्जिम रहा है। दूसरे का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। बनाड़ पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में भवन मालिक ने चोरी प्रयास में केस दर्ज करवाया है।

थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि मूलत: गंगाणी करवड़ हाल रमजान का हत्था एकता नगर निवासी ओमप्रकाश जाट पुत्र बस्तीराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह रात को परिवार सहित घर में सो रहा था। तब तडक़े पौने चार बजे के आसपास दो युवक दीवार फांद कर चोरी की नीयत से घुसे। इस पर घरवालों की जाग हो गई। बाद में दोनों को पकड़ लिया गया।

ये भी पढ़ें-रेलवे को-ऑपरेटिव बैंक में ली सहकारिता की शपथ

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों रमजान का हत्था निवासी समीर पुत्र सराज खां एवं उचियारडा बिलाड़ा हाल अनंत लुईस स्कूल के समीप रहने वाले अरविंद पुत्र श्रवण मेघवाल को गिरफ्तार किया गया। पीडि़त ओमप्रकाश की तरफ से चोरी प्रयास में केस दर्ज करवाया गया।

थानाधिकारी खोजा ने बताया कि इसमें समीर के खिलाफ पूर्व में तीन केस में चालान हो रखा है। वह गत दिनों बेकरी की दुकान में लूटपाट, हमले के आरोप में पकड़ा गया था। इसके अलावा बाइक चोरी एवं घर में चोरी का प्रकरण भी सामने आया है। अरविंद के खिलाफ कोई आपराधिक केस सामने नहीं आया है।

टी स्टाल के ताले तोड़ चोरी का प्रयास

बोरानाडा थाने में पाल शिल्प ग्राम निवासी गणेशराम पुत्र मोटाराम प्रजापत ने रिपोर्ट दी कि उसका एक टी स्टाल की दुकान गणेश टी स्टाल नाम से क्षेत्र में है। रात को अज्ञात चोरों ने यहां पर सेंध लगाने के इरादे से ताले तोड़ दिए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews