बाइक जीप की भिड़ंत में एक युवक की मौत,दूसरा घायल
जोधपुर,शहर के निंबानिंबड़ी के पास में रविवार की देर शाम जीप और बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि साथी घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक की पूरी तरह पहचान नहीं हो पाई है। वह मंडोर मंडी क्षेत्र का रहने वाला हो सकता है।
मंडोर पुलिस ने बताया कि निंबा निंबड़ी के पास में रविवार की देर शाम को थार जीप और बाइक के बीच में जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। उसके मोबाइल भी लॉक है। वहीं घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मृतक मंडोर मंडी इलाके का रहने वाला हो सकता है। फिलहाल पहचान के प्रयास जारी है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक गीतों से किया अस्ताचलगामी सूर्य की महिमा का गुणगान

सिगरेट लेने के बहाने बुजुर्ग महिला के गहने लूटे

ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला

आग से लाखों का कपास खाक

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

दुकानदार पर जानलेवा हमला

नाबालिग ने फंदा लगाया व खेजड़ी के पेड़ से गिरे बुजुर्ग की मौत

बस में सफर कर रहे 20 हजार के इनामी को पकड़ा

