स्काउट्स के बैंड वादन से महाप्रबंधक हुए अभिभूत
जोधपुर,उत्तर-पश्चिम रेलवे भारत स्काउट्स एंड गाइड्स में शामिल की प्रथम बैंड की शुक्रवार को यहां रेलवे क्लब में मनमोहक प्रस्तुति देखकर महाप्रबंधक विजय शर्मा अभिभूत हो गए और इसके सहभागी बच्चों की प्रशंसा की।
मारवाड़ जंक्शन-जोधपुर रेल खंड का वार्षिक निरीक्षण करने के बाद शर्मा देर शाम रेलवे क्लब पहुंचे जहां स्काउट्स बैंड के 32 सदस्यों ने उन्हें ग्रांड सेल्यूट देने के बाद बैंड वादन कर महाप्रबंधक और डीआरएम गीतिका पांडेय का मन मोह लिया। बैंड मास्टर कुमारी प्रमिला ने अपनी कमांड से सबका ध्यानाकर्षण किया। इस अवसर पर स्काउट्स के उत्तर-पश्चिम रेलवे स्टेट चीफ कमिश्नर पुनीत चावला,अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज जैन,जिला आयुक्त रघुवीर सिंह चारण और जोधपुर रेल मंडल कार्यालय के बड़ी संख्या में अधिकारी भी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें- पॉलिटेक्निक कॉलेज में चोरी का प्रयास,आरोपी गिरफ्तार

बैंड वादन प्रदर्शन ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। महाप्रबंधक ने बच्चों के बीच जाकर उनकी सराहना की।उल्लेखनीय है कि जोन के चारों मंडलों में बैंड पार्टी सिर्फ जोधपुर स्काउट में शामिल है। पार्टी के प्रशिक्षक निर्मल डांगी है। चारण ने बताया कि जनवरी 2023 रोहट पाली में आयोजित होने वाली स्काउट राष्ट्रीय जंबूरी में उत्तर-पश्चिम रेलवे की प्रथम बैंड,पहली बार बैंड प्रतियोगिता में भाग लेना सुनिश्चित करेगी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

उत्तराखंड के गढ़वाल में पुल से नदी में गिरी बस आठ की मौत 26 घायल

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

