सड़क पार कर रही वृद्धा को बोलेरो चालक ने मारी टक्कर,मौत
जोधपुर,शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र में खेतसिंह बंगला के पास में शनिवार की दोपहर में सडक़ पार कर रही वृद्धा को बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल इस वृद्धा को अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। वह बीमार भतीजे के लिए नाश्ता और फ्रूट लेने दुकान पर आई थी। महामंदिर पुलिस ने उसके भतीजे की रिपोर्ट पर अब मामला दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें- शराब के लिए रुपए नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला
थानाधिकारी हरिशचंद सोलंकी ने बताया कि कागा कॉलोनी निवासी विष्णुदास वैष्णव की तरफ से ममला दर्ज करवाया गया। वह बीमार होने से उसकी बुआ 70 साल की भंवरीदेवी शनिवार को दिन में उससे मिलने आई थी। वह पावटा स्थित एक दुकान पर पहले नाश्ता लेने गई फिर फ्रूट लेकर लौट रही थी। वह सडक़ पार कर रही थी तब खेत सिंह बंगाल के पास एक बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर उसकी मौत हो गई। थानाधिकारी सोलंकी ने बताया कि उसके भतीजे विष्णुदास ने बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है,अग्रिम जांच जारी है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

उत्तराखंड के गढ़वाल में पुल से नदी में गिरी बस आठ की मौत 26 घायल

शार्ट सर्किट के बाद विद्युत पोल में लगी आग

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक घायल

जेएनवीयू में 19 नवंबर को होगी राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता

जोधपुर-हडपसर ट्रेनों का 21 मई तक साबरमती स्टेशन पर ठहराव

कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारड़ा के घर चोरी करने वाला निकला कुक

विवाद में युवक के शरीर में घुसाई चार फीट लंबी शॉवर पाइप

सेना के काफिले में चल रहे मालवाहक वाहन में लगी आग

