Doordrishti News Logo

पैसों के लेनदेन को लेकर युवक पर चढ़ाई जीप

जोधपुर,शहर के करवड़ पुलिस थाना क्षेत्र में उजलियां गांव में एक युवक को जीप से कुचल कर मारने के प्रयास का मामला दर्ज हुआ। इसमें रूपयों के लेनदेन का विवाद सामने आ रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है। हत्या प्रयास में केस दर्ज किया गया है।

करवड़ थाने के एएसआई मोहनराम ने बताया कि उजलियां निवासी महेंद्र सिंह पुत्र रतनसिंह पर यह हमला हुआ। इसमें बताया कि गांव के रहने वाले रतन सिंह ने उस पर जीप चढ़ाकर मारने का प्रयास किया। वह अपनी बाइक लेकर उजलियां से निकल रहा था तब उसे पहले टक्कर मार कर गिराया फिर जीप को चढ़ा दिया। जिससे वह जख्मी हो गया।

ये भी पढ़ें- विश्व में जलवायु परिवर्तन का प्रभाव विषय पर वेबीनार का आयोजन

एएसआई मोहनराम के अनुसार आरोपी रतनसिंह के दोहिते ने किसी दिनेश विश्रोई को गहने देकर 60 हजार रूपए उठाए थे। रतन सिंह की पत्नी को गहनों की जरूरत होने पर पता लगा कि गहने नहीं हैं तो दोहिते ने महेंद्र सिंह पर ब्लैकमेल का आरोप लगा दिया। इस बात को लेकर इनके बीच समझौता भी हुआ था। परिवादी महेंंद्र सिंह दिनेश विश्नोई से मिलकर लौट रहा था तब उसकी बाइक को जीप से टक्कर मारी गई। आरोपी रतनसिंह की अब तलाश की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026