संत और उसके चेलों के खिलाफ हत्या का आरोप
- तीन महिने पहले एक व्यक्ति की हुई थी संदिग्ध मौत
- फुटेज से देख करवाया केस दर्ज
जोधपुर,शहर के जालोरियों का बास में रामद्वारा पर एक व्यक्ति की अगस्त महिने में संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। क्षेत्र में एक मठ चलाने वाले संत ने रामद्वारा के पास में शव पड़ा होने की जानकारी पुलिस को दी थी। संदिग्ध मौत के बाद अब मृतक के पुत्र ने संत और उसके चेलों पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए नागौरी गेट थाने में रिपोर्ट दी है।
कोर्ट से मिले इस्तगासे पर अब पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच आरंभ की है। सीसीटीवी फुटेज संदिग्ध लगने पर यह प्रकरण अब दर्ज करवाया गया है। इसमें एक महिला का भी संदिग्ध भूमिका बतायी जाती है। नागौरी गेट पुलिस थाने में पृथ्वीपुरा रसाला रोड निवासी सुनील पुत्र मदनलाल ओड़ की तरफ से हत्या में रिपोर्ट दी गई है।
ये भी पढ़ें- राजस्थान के शूटर्स का शानदार प्रदर्शन
इसमें बताया कि उसके पिता 60 वर्षीय मदनलाल का शव जालोरियों का बास रामद्वारा के पास में मिला था। उसको सीसीटीवी फुटेज कुछ संदिग्ध मिलने पर जालोरियों का बास में मठ के संत रामप्रकाश,उसके चेले श्रवण,सलीम और एक महिला पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है। उसने अपने पिता की हत्या सोची समझी साजिश के तहत करना बताया है।
थानाधिकारी शेषकरण बारहठ ने बताया कि शव का वक्त घटना पोस्टमार्टम करवाया गया था। उसका विसरा प्रिजर्व किया गया था, जिसकी एफएसएल रिपोर्ट आना है। शव पर जाहिरा कोई चोट के निशान नहीं मिले थे। एफएसएल रिपोर्ट मिलने पर मृत्यु के कारण का खुलासा हो पाएगा।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

जोधपुर मंडल में ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह शुरू

नहीं सुलझा भंवरी देवी हत्याकांड

माल ढुलाई में उत्तर पश्चिम रेलवे की रिकॉर्डतोड़ छलांग

युवक की धारदार हथियार से हत्या

एसी कोच में मिला 7.17 लाख रुपए का गांजा

पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला हमलावर फरार
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न

पुनर्मतदान स्थगित दो मतदान अधिकारी गिरफ्तार

