Doordrishti News Logo

जोधपुर की साईमा,इशल व मुसब राजस्थान क्रॉस बॉ टीम में शामिल

गाजियाबाद में हो रही नेशनल चेम्पियनशिप में करेंगे शिरकत

जोधपुर,ऑल इंडिया क्रॉस बॉ शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेने वाली राजस्थान क्रॉस बॉ शूटिंग टीम में जोधपुर के तीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इनमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी साईमा सैयद, इशल तौसीफ और मोहम्मद मुसब शामिल हैं।

क्रोस बॉ शूटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्त्वावधान में 29 अक्टूबर से गाजियाबाद में हो रही इस प्रतियोगिता में ये तीनों खिलाड़ी साईमा सैयद,इशल तौसीफ और मोहम्मद मुसब भाग लेंगे। ये खिलाड़ी पिछले एक पखवाड़े से क्रोस बॉ का सघन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- अयोध्या से 23वें दिन दिज्विजय रथ पहुंचा जोधपुर

उल्लेखनीय है कि साईमा सैयद क्रॉस बॉ की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी है। जबकि इशल तौसीफ और मोहम्मद मूसब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पहली बार भाग ले रहे हैं। यह दोनों खिलाड़ी अपने-अपने वर्ग में संभवतः देश में सबसे कम उम्र के शूटर हैं। टीम मैनेजर और कोच डॉ. सैयद मोईनुल हक़ होंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026