Doordrishti News Logo

लिव इन में रहने वाली युवती ने फंदा लगाकर दी जान

जोधपुर,शहर के बोरानाडा स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने गली में लिव इन में रहने वाली एक महिला ने घर में हैंगर में चुन्नी का फंदा डालकर सुसाइड कर लिया। आत्महत्या की वजह पता नहीं चली है। मौके से सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। परिजन के आने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा सौंप दिया। इसमें किसी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया गया है।

ये भी पढ़ें- गोवर्धन पूजा के साथ दीपोत्सव समपन्न,मंदिरों में अन्नकूट शुरू

बोरानाडा थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि मूलत: श्रीगंगानगर के वार्ड नंबर 13 की रहने वाली 30 साल की प्रीति नांगल यहां बोरानाडा में एचपी पेट्रोल पंप के सामने गली में धर्मपाल पटेल के पास में पिछले पांच छह सालों से लिव इन में रह रही थी। दो दिन पहले वह घर से बिन बताए निकल गई थी। कल वापिस लौटी और यहां घर के एक कमरे में हैंगर में चुन्नी का फंदा डालकर झूल गई। उसके आत्महत्या की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। प्रीति नांगल के परिजन को श्रीगंगानगर में सूचना देकर बुलाया गया। उसके मां भाई आदि आने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। परिजन ने कोई शक जाहिर नहीं किया है। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। इस बारे में धर्मपाल की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026