Doordrishti News Logo

जोधपुर,जेआईए ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत को पत्र लिखकर केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश वर्ष 2021-2022 के आमबजट में देशभर में घोषित, प्रस्तावित सात मेगा टेक्सटाईल्स पार्को में से एक टेक्सटाईल्स पार्क जोधपुर में स्थापित करने और भविष्य को देखते हुए उद्योगों के लिए अतिआवश्यक कार्गो एयरपोर्ट की स्थापना भी जोधपुर में कराने की मांग की है। जेआईए अध्यक्ष एनके जैन ने बताया कि एसोसिएशन द्वारा सर्वप्रथम केन्द्र सरकार और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया गया कि अन्ततः उन्होंने पश्चिमी राजस्थान के विकास के लिए योजना बनाई जिससे औद्योगिक विकास की गाड़ी रफ्तार पकड़ सकेगी। एसोसिएशन ने आने वाले समय में दिल्ली-मुंबई इण्डस्ट्रीयल फ्रेट काॅरिडोर, मेडिकल डिवाइस पार्क, रिफाइनरी और एमबीएम यूनिवर्सिटी के विस्तार को देखते हुए यात्री हवाई अड्डा के विस्तार के साथ-साथ कार्गो एयरपोर्ट की भी आवश्यकता जाहिर की। इसका विस्तार इण्डस्ट्रीयल फ्रेट काॅरिडोर के आस-पास ही भूमि चिन्हित कर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा घोषित एवं प्रस्तावित मेगा टेक्सटाईल्स पार्क की स्थापना यदि जोधपुर में की जाती है तो इसे केन्द्र सरकार की दिल्ली-मुंबई इण्डस्ट्रीयल फ्रेट काॅरिडोर की परियोजना के अन्तर्गत शामिल कर स्थापित किया जाना चाहिए। क्योकि केन्द्र सरकार की दिल्ली-मुंबई इण्डस्ट्रीयल फ्रेट काॅरिडोर की परियोजना के अन्तर्गत जोधपुर-पाली रोड पर स्थित निमला-निमली क्षेत्र में 1000 एकड़ की जमीन उपलब्ध है जहां नये औद्योगिक क्षेत्र विकसित किये जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि यदि टेक्सटाईल पार्क के लिए जरूरी मापदण्डों को देखा जाये तो जोधपुर, पाली, बालोतरा टेक्सटाईल्स प्रिंटिग एवं डाईग का गढ़ होने के कारण वर्तमान में यहाँ 25 लाख मीटर कपडे़ की प्रिंटिग होती है। जोधपुर में भूजल स्तर बहुत अधिक होने के कारण पीएचडी द्वारा जोधपुर में भूजल की निकासी कर उसे व्यर्थ ही बहा दिया जाता है अगर इस जल को व्यर्थ ना बहाकर पाइप लाइन द्वारा इन औद्योगिक क्षेत्रों तक पहुचाया जाता है तो इससे टेक्सटाईल्स उद्योग और अन्य उद्योगों की महत्वपूर्ण आवश्यकता उच्च गुणवता के पानी की उपलब्धता पूरी की जा सकती है। तथा इन उद्योगों से निकलने वाले अपशिष्ट जल को ट्रिटेड कर कृषि उपयोग में भी काम लिया जा सकता है। इसके साथ ही जोधपुर में टेक्सटाईल उद्योगों के विकास एवं विस्तार हेतु आवश्यक अनुसंधान जैसे आईआईटी, एमबीएम विश्वविद्यालय, निफ्ट, टेक्सटाईल्स काॅलेज, सीईटीपी और पर्याप्त मात्रा में श्रमिकों की उपलब्धता सहित अनेक सुविधाएं पहले से उपलब्ध हैं। जोधपुर की सड़क, रेल एवं वायु मार्ग से पूरे देश से कनेक्टिविटी भी है। राजस्थान टेक्सटाइल हैंड प्रोसेसर्स एसोसिएशन, पाली के अध्यक्ष विनय जैन ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि पाली एवं जोधपुर के बीच में रीको द्वारा जो नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है उसे दिल्ली-मुंबई इण्डस्ट्रीयल फ्रेट काॅरिडोर योजना के तहत टैक्सटाइल पार्क के रूप में विकसित किया जाए। पाली और जोधपुर में अनेक लघु उद्यमी वर्षों से टेक्सटाइल के क्षेत्र में कार्यरत हैं और जिन्होनें देश और विदेश में टेक्सटाइल के रूप में ख्याति भी अर्जित की है यदि इसको टेक्सटाइल के क्षेत्र में यह योजना मिल जाती है तो दोनों शहरों के बीच में एक बड़ा टैक्सटाइल हब बन सकता है।
एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री से पत्र के माध्यम से निवेदन किया है कि राजस्थान सरकार इस संदर्भ मे एक प्रस्ताव पारित कर केन्द्र सरकार को भिजवाये जिससे टैक्सटाईल पार्क और कार्गो एयरपोर्ट के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो सके। एसोसिएशन द्वारा यह आशा व्यक्त कि गई कि जिस प्रकार केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत के अथक प्रयासों से जोधपुर को एलिवेटेड रोड और जोजरी रिवर फ्रंट की सौगात मिली है उसी तरह केन्द्र सरकार द्वारा देश में घोषित/प्रस्तावित सात मेगा टेक्सटाईल्स पार्को में से एक पार्क को राजस्थान प्रदेश के जोधपुर में स्थापित करने हेतु और कार्गो एयरपोर्ट की आवश्यकता को देखते हुए उनके द्वारा केन्द्र सरकार के समक्ष प्रयास किये जायेंगे ताकि जोधपुर के टेक्सटाईल्स उद्योगों के विकास एवं विस्तार का मार्ग प्रशस्त हो सके और जोधपुर के टेक्सटाईल्स को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल सके।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026