Doordrishti News Logo

लम्बे समय से फरार एनडीपीएस का आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर,जिले की बाप थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुये लम्बे समय से फरार चल रहे एनडीपीएस आरोपी गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल कयाल ने बताया कि पुलिस थाना बाप टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए लम्बे समय से फरार आरोपी हजारीराम को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

पुलिस अधीक्षक के मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के विशेष निर्देश पर अकलेश शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी के सुपरविजन में रामकरण मलिण्डा उप अधीक्षक वृत फलोदी के निर्देशन में तथा सवाईसिंह उनि थानाधिकारी बाप के नेतृत्व मे गठित पुलिस टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी डाटाबैस के आधार पर अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिछले लम्बे समय से फरार चल रहे अभियुक्त हजारीराम पुत्र हरजीराम निवासी खारा टावरीवाला पुलिस थाना नोख जिला जैसलमेर को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम में सवाईसिह उनि थानाधिकारी बाप, देवाराम उनि, नासिर खां सउनि, मूलाराम कानि, श्रीचंद,संजय,श्यामलाल व श्रवण कुमार की विशेष भूमिका रही जिन्हें पुरस्कृत किया जायेगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026

सैकंड हैण्ड कार का फर्जीवाड़े से सौदा,पता लगा दस्तावेज फर्जी

September 6, 2026