Doordrishti News Logo

11 जुआरी पकड़े,23 हजार रूपए बरामद

जोधपुर,कमिश्नरेट की खांडाफलसा, महामंदिर एवं मंडोर पुलिस ने कार्रवाई कर 11 जुआरियों को पकड़ा है। इनके पास से 23 हजार रूपए जुआ राशि बरामद की गई।

खांडाफलसा थानाधिकारी गीता विश्रोई ने बताया कि सुरपुरा हवेली के पास में जुआ खेलने की जानकारी मिलने पर थाने के हैडकांस्टेबल अर्जुनराम,जय प्रकाश, कांस्टेबल भोपालदान, विकास,नरेंद्र, मगाराम, रामकल्याण वं राजाराम ने दबिश दी। पुलिस ने उक्त स्थान से कबीर नगर निवासी इमरान,हकीम,राजीव गांधी कॉलोनी निवासी फिरोज खां,पांचवीं रोड निवासी धीरज चहील्या, एलएल कॉलोनी निवासी प्रकाश सरगरा,नाथों की बगेची निवासी राकेश नाथ, चौपासनी गांव राजीव गांधी नगर के मंसूर अली,कोलरी मोहल्ला नव चौकिया निवासी महेंद्र कुमार, सूरसागर निवासी कुलदीप बोस एवं ढब्बू बस्ती प्रतापनगर निवासी जावेद हुसैन को पकड़ा गया। पुलिस ने इनके कब्जे से 10 हजार 30 रूपए जब्त किए।

महामंदिर थानाधिकारी हरीशचंद सोलंकी ने बताया कि कृषि मंडी के पास में खाईवाली कर रहे जनता कॉलोनी निवासी सलीम पुत्र अब्दूल रहूफ को पकड़ 12 हजार 730 रूपए बरामद किए गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: