Doordrishti News Logo

ज्वैलरी शॉप सहित चार जगहों पर चोरों ने लगाई सेंध,16 लाख का सोना चोरी

जोधपुर,शहर में चोरों ने सेेंध लगाकर ज्वैलरी शॉप सहित चार अन्य जगहों से माल का उड़ाया। चोरों ने ज्वैलरी शॉप से 16 लाख का सोना और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को चुरा ले गए। संबंधित चोरियों के प्रकरण थानों में दर्ज किए गए। पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

सदर कोतवाली पुलिस थाने में मिर्ची बाजार सुनारों की घाटी के रहने वाले दीपक पुत्र उगमराज सोनी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी एक ज्वैलरी शॉप सिटी पुलिस थाने के नजदीक है। वह अपने किसी काम से उदयपुर गया था। इस बीच अज्ञात चोरों ने दुकान में सेंध लगाकर 360 ग्राम सोना,आधार कार्ड के साथ दुकान से संबंधित दस्तावेज चोरी कर लिया। कोतवाली पुलिस अब इसमें पड़ताल कर रही है। दूसरी तरफ जालोरी गेट स्थित तापड़िया बिल्डिंग में रहने वाले शुभम पुत्र चंद्रेश माहेश्वरी ने रिपोर्ट दी कि अज्ञात चोर उसके चौपासनी हाउसिंग बोर्ड स्थित सेक्टर 11 में उसके मकान से सैनेट्री का सामान चोरी कर गए। घटना में चौहाबो थाने में रिपोर्ट दी गई।

सूरसागर पुलिस ने बताया कि सोढों की ढाणी निवासी अशोक कुमार पुत्र नेमीचंद सोलंकी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका पत्थर उद्योग चौपड़ में चलता है। जहां से अज्ञात चोर मोबाइल, बैटरी, तार के साथ गाड़ी की सेल्फ चुरा ले गए। राजीव गांधी नगर पुलिस के अनुसार रामराज नगर निवासी मनोहर सिंह पुत्र राजसिंह का क्षेत्र में एक भवन का कार्य इन दिनों चल रहा है। अज्ञात चोर भवन के बाहर रखी निर्माणाधीन सामग्री जिनमें लोहे के सरिया, सीमेंट कट्टे आदि चोरी कर ले गए। जबकि चौपासनी
हाउसिंग बोर्ड थाने में डी सेक्टर शंकर नगर निवासी देवेंद्र पुत्र सत्यनारायण के पंद्रह दिनों तक सून रहे मकान से अज्ञात चोर घरेलु सामान चोरी कर गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मुख्यमंत्री भजनलाल ने ली भाजपा की संगठनात्मक बैठक

September 7, 2026

रामदेवरा के लिए दिनभर ट्रेनें

September 7, 2026

गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय महाधिवेशन एवं युवाम-द्वितीय संपन्न

September 7, 2026

जालोरी गेट से घंटाघर तक निकला मुख्यमंत्री का रोड शो

September 7, 2026

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की 24वीं वार्षिक बैठक संपन्न

September 6, 2026

राज्य निर्वाचन आयोग ने नियुक्त किया पर्यवेक्षक

September 6, 2026

लूणी नदी से अवैध बजरी भरकर ले जा रहा डंपर को एमडीएम अस्पताल के पास पकड़ा

September 6, 2026

गलत दिशा में आए तीन बदमाशों ने बाइक सवार और उसके भाईयों पर किया जानलेवा हमला

September 6, 2026

सैकंड हैण्ड कार का फर्जीवाड़े से सौदा,पता लगा दस्तावेज फर्जी

September 6, 2026