Doordrishti News Logo

क्रेटा कार में मिला 245 किलो अवैध डोडा पोस्त

  • पुलिस देख कार भगाया
  • पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त
  • डीएसटी पूर्व और डांगियावास पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
  • 14 प्लास्टिक बोरों में भरा था डोडा पोस्त

जोधपुर,मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम की कड़ी में शुक्रवार को डीएसटी पूर्व और डांगियावास पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए क्रेटा कार से 245 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद कर दो तस्करों को पकड़ा है। अब इनसे डोडा पोस्त के संबंध में पड़ताल की जा रही है। कार को तस्करों ने भगाने का प्रयास किया तब यह एक पेड़ से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई जिससे उसका अगला हिस्सा खराब हो गया। कार से 14 प्लास्टिक बोरे मिले जिनमें यह डोडा पोस्त भरा हुआ था। बरामद डोडापोस्त की अनुमानित कीमत चार-पांच लाख रूपए बताई जाती है।

245-kg-illegal-doda-poppy-found-in-creta-car

पुलिस उपायुक्त पूर्व डॉ.अमृता दुहन ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस को विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं। इस कड़ी में शुक्रवार को मुखबिरी सूचना पर डीएसटी पूर्व प्रभारी दिनेश डांगी एवं डांगियावास पुलिस ने सरहद दांती वाड़ा में नाकाबंदी कर क्रेटा कार को पकड़ा। जिससे 245 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने इस संबंध में तस्कर सुरपुरा मंडोर निवासी विष्णु पुत्र बंशीलाल विश्रोई एवं खेड़ी का खेड़ासेखावास भीम राजसमंद निवासी नरेंद्र पुत्र नारायण काठात को पकड़ा है। आरोपी अपराध प्रवृति एवं मादक पदार्थ तस्करी खरीदफरोख्त का शातिर अपराधी है।

पुलिस की टीम में डांगियावास थानाधिकारी कन्हैयालाल,डीएसटी प्रभारी दिनेश डांगी के साथ हैड कांस. मुकेश कुमार,कांस्टेबल रामदेव सिंह, अजीत सिंह,रमेश,भागीरथ आदि एवं डीएसटी में हैडकांस्टेबल देवाराम, ओमाराम, कांस्टेबल डूंगरराम एवं जयराम वाहन चालक शामिल थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026