Doordrishti News Logo

डिस्कॉम का निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन

ठेका प्रथा का विरोध

जोधपुर,शहर में जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ की ओर से निजीकरण के विरोध में डिस्कॉम कार्यालय न्यू पावर हाउस के बाहर धरना देकर विरोध जताया जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की मांग है कि सरकार डिस्कॉम में ठेका प्रथा लागू कर रही है जो उचित नहीं है।
कर्मचारियों ने इसे तुरंत प्रभाव से बंद करने की मांग उठाई। इसके अलावा कहा कि डिस्कॉम के कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम लागू कर लाभ दिया जाना चाहिए।

जोधपुर शहर के 200 से अधिक डिस्कॉम कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। निजीकरण रोकने और ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की मांग को लेकर डिस्कॉम सर्किल के सभी मुख्यालय पर आज डिस्कॉम श्रमिक संघ की ओर से प्रदर्शन किया गया।

पेंशन स्कीम अभी तक लागू नहीं 

श्रमिक संघ महामंत्री लवजीत सिंह पंवार ने बताया कि राजस्थान सरकार की बजट घोषणा के तहत ओल्ड पेंशन स्कीम सभी विभागों में लागू कर दी गई है लेकिन डिस्कॉम में अभी तक यह लागू नहीं की गई है। यदि जल्द इस स्कीम को लागू नहीं किया जाता है और ठेका प्रथा को समाप्त नहीं किया जाता है तो संघ की ओर से जयपुर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जोधपुर शहर में 17 उपखण्ड कार्यालय हैं। सभी कार्यालयों के कर्मचारी आज यहां पर धरना प्रदर्शन किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026