Doordrishti News Logo

सावन में मंदिर में महिला के गले सोने की चेन चोरी, अब कराया केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सावन में मंदिर में महिला के गले सोने की चेन चोरी, अब कराया केस दर्ज। शहर में सावन महिने में सोमवार को अचलनाथ महादेव मंदिर में आरती के समय महिला के गले से सोने की चेन चोरी हो गई। पीड़िता के बेटे ने 27 दिन बाद सदर कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है।

शहर में वृद्ध महिला से 9.41 लाख की ठगी

सदर कोतवाली थानाधिकारी सोमकरण चारण ने बताया कि चैनपुरा तालाब निवासी कपिल भाटी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 24 अगस्त को रात करीब 8.30 से 9 बजे मां ममता भाटी सावन के सोमवार पर अचलनाथ महादेव मंदिर में आरती-दर्शन के लिए गई थीं।

आरती खत्म होने के समय राम दरबार की मूर्ति के पास महिलाओं की भीड़ में उनके गले से करीब 27 ग्राम वजनी सोने की चेन किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली।