Doordrishti News Logo

साइबर फ्रॉड की आशंका में पांच आरोपी पकड़े

चार संदिग्ध यूपी और दिल्ली के रहने वाले -होटल मालिक भी हिरासत में

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),साइबर फ्रॉड की आशंका में पांच आरोपी पकड़े। देचू थाना क्षेत्र में साइबर फ्रॉड की आशंका में पांच लोगों को पकड़ा गया है।फलोदी साइबर और देचू थाना पुलिस ने एक होटल में संयुक्त कार्रवाई करते हुए इन्हें हिरासत में लिया। पकड़े गए लोगों में चार संदिग्ध उत्तर प्रदेश और दिल्ली के रहने वाले हैं, जबकि एक होटल मालिक है।

पुलिस के अनुसार जोधपुर-जैसलमेर मार्ग पर कनोडिया पुरोहितान की सरहद स्थित एक होटल में साइबर ठगों का एक गिरोह बड़ी ठगी करने की फिराक में था। पुलिस को सूचना मिली कि होटल में ठहरे संदिग्धों की हरकतें संदिग्ध लग रही हैं। इस पर साइबर थाना पुलिस और देचू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि चारों संदिग्ध होटल के एक ही कमरे में रुके हुए थे।

दो साल से फरार 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

पुलिस ने इलाहाबाद निवासी हर्ष सिंह,उत्तर प्रदेश निवासी सौरभ सिंह,नई दिल्ली निवासी शाहबेज अंसारी और मोहम्मद शाकिर को हिरासत में लिया। इनके साथ ही होटल मालिक को भी पकड़ा गया। सभी पांचों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

साइबर डिप्टी शिशपाल सिंह ने जानकारी दी कि मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही संदिग्धों की गतिविधियों और किसी साइबर अपराध से उनके संबंध के बारे में स्थिति साफ हो पाएगी।