Doordrishti News Logo

नर्स की हत्या के आरोपी को भेजा जेल

जोधपुर,शहर के उम्मेद अस्पताल में कार्यरत एक महिला नर्स सरिता की हत्या के प्रकरण में गिरफ्तार लिव इन मेें रहने वाले आरोपी हरीश सुमन माली को आज कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। हत्या के आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह ड्रिंक और स्मोकिंग करता था, जिसके बारे में वह उसके कई बार टोकती रहती और यह सब करने से मना करती थी। जिस दिन घटना हुई उस दिन में भी दिन मेें शराब पी और स्मोकिंग की थी। वह ड्यूटी से लौटी तब तकरार हुई थी। जिसके चलते उसका गला दबाकर मार दिया।

इस बारे में शास्त्रीनगर थाने मेंं प्रेम प्रकाश प्रजापत निवासी झालावाड़ के बसेरा मोहल्ला ने रिपोर्ट दी थी। उसकी पुत्री झालरापाटन झालावाड़ निवासी सरिता पत्नी वैभव अग्रवाल उम्मेद अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत थी। 8 सितंबर को उसके साथ ही रहने वाले कार ड्राइवर हरीश सुमन माली ने उनको बेटी की मौत की खबर दी जिसके बाद वो जोधपुर पहुंचे। उन्होंने बताया कि 7 सितंबर की रात्रि को मिल्कमैन कॉलोनी गली नम्बर दो में रहने वाली सरिता ड्यूटी से घर लौटी थी। वहां पर उसके साथ रहने वाले कार चालक हरीश माली के साथ खाना बनाने को लेकर विवाद हुआ था। रात को महेश नामक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि सरिता ने फांसी लगा ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो शव जमीन पर पड़ा था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया था। इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही उसकी गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026