Doordrishti News Logo

उत्सव दिवस के साथ जेसी सप्ताह का समापन

जोधपुर,जेसीआई सनसिटी द्वारा गुरुवार को जेसी सप्ताह का समापन समारोह होटल में उत्सव दिवस के रूप में मनाया गया। अध्यक्ष विकास भंडारी ने मुख्य अतिथि एसीपी ट्रैफिक अंशु जैन, कीनोट स्पीकर अग्रसेन संस्थान के अध्यक्ष उमेश लीला विशिष्ठ अतिथि, मंडल उपाध्यक्ष निशांत सिंह सोलंकी सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया।

जेसी सप्ताह के डायरेक्टर विजय जैन ने अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए सप्ताह के दौरान जरूरतमंदो को भोजन वितरण,डाइबिटीज चेकअप शिविर,पौधा रोपण, स्कूल में वॉटर कूलर लगाना,महिला सशक्तिकरण और यातायात नियम जागरूकता आदि कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष खुश सिंघवी को कमल पत्र,नये सदस्य विजय जैन को अमर पत्र और चन्द्र प्रकाश पंवार को टोयी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सप्ताह के प्रति दिवस के डायरेक्टर,सह डायरेक्टर को भी सम्मानित किया गया।

विशिष्ठ अतिथि उमेश लीला ने कहा कि युवाओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किये जा रहे सामाजिक कार्यक्रम सराहनीय हैं। मुख्य अतिथि अंशु जैन ने जेसीआई के कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा निस्वार्थ भाव से समाज के विकास के कार्यक्रम आयोजित करते हैं वो सराहनीय है।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा,रतन माहेश्वरी,अनिल कोठारी, दीपक अग्रवाल,सुरेश भंसाली और मोहित जैन सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। सचिव कुशाग्र शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर-हरिद्वार द्वि-साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 11 मई से

May 8, 2026

आधुनिक संकेत एवं कवच प्रणाली से रेल सुरक्षा होगी और सुदृढ़- श्रीवास्तव

May 8, 2026

हाथकरघा बुनकरों के उत्कृष्ट उत्पादों के लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी

May 8, 2026

PM आवास से मिली पक्की छत किसानों ने कहा सरकार का संबल मिला

May 8, 2026

विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने की स्वगणना,आमजन से अधिकाधिक भागीदारी की अपील

May 8, 2026

इस वर्ष की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार को

May 8, 2026

568वें जोधपुर स्थापना दिवस पर होंगे विविध आयोजन

May 8, 2026

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना पशुपालकों का सुरक्षा कवच

May 8, 2026

जिला कलक्टर ने कायलाना इंटेक प्लांट का किया निरीक्षण

May 8, 2026