Doordrishti News Logo

मुख्यमंत्री गहलोत 18 को आएंगे जोधपुर,विभिन्न कार्यक्रमों में लेंंगे हिस्सा

जोधपुर, प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 18 सितंबर को एक दिवसीय प्रवास पर जोधपुर आएंगे। सुबह साढे दस बजे जोधपुर पहुंचने के बाद विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। वे रविवार 18 सितंबर को सुबह साढे नौ बजे जयपुर से प्रस्थान कर सुबह साढे दस बजे जोधपुर पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे वे डालीबाई चौराहा के पास में अमृतम पैलेस में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित नेशनल यूथ कॉन्क्लेव के समापन समारोह में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री गहलोत दोपहर 12 बजे पुराना नगर निगम सोजती गेट पर प्रदेश में नवीन 642 इंदिरा रसाईयों का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 1 से 3 बजे का कार्यक्रम रिजर्व रखा गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री गहलोत अपरान्ह साढे तीन बजे बरकतुल्ला स्टेडियम के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे। शाम छह बजे जोधपुर से प्रस्थान कर सात बजे जयपुर पहुंचेंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews