Doordrishti News Logo

बस मेें चढते यात्री से आठ लाख से भरा बैग लूटा, शातिर को दो घंटे में पकड़ा

जोधपुर,शहर के भदवासिया ओवर ब्रिज के नीचे बुधवार की शाम को बस में चढते यात्री का बैग एक शातिर लूट कर ले गया। पुलिस को सूचना मिलते ही तुरंत नाकाबंदी के करवाई और टीम ने दो घंटे बाद आरोपी को दबोच लिया। आरोपी से आठ लाख रूपए से भरा बैग और दस्तावेज जब्त कर लिए गए। महामंदिर थाने में इस बाबत लूट का केस दर्ज किया गया।

थानाधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि बापिणी जाखण निवासी अजीज खां पुत्र सफी मोहम्मद ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह मुुंबई से बकरे बेच कर आठ लाख रूपयों से भरा बैग लेकर आया था। यहां भदवासिया ओवर ब्रिज के नीचे वह बस में चढने लगा तब युवक टीशर्ट नेकर पहने आया और हाथ से बैग छीनकर ले गया। बैग में उसके पहचान दस्तावेज आदि भी थे।

थानाधिकारी सोलंकी ने बताया कि  घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी पूर्व डॉ.अमृता दुहन ने टीम का गठन करते हुए शातिर का पता लगाने का निर्देश दिया। इस पर थाने के एसआई कैलाश पंचारिया, एएसआई रूपाराम, कांस्टेबल ओमप्रकाश,कैलाश,धर्मेंद्र एवं जितेंद्र आदि की टीम लगाई गई। पुलिस ने अथक परिश्रम के दो घंटे बाद आरोपी भदवासिया फाटक पास रहने वाले शेरूराम पुत्र बुद्धिप्रकाश गवारिया को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर रूपयों से भरा बैग बरामद कर लिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026