सोलर प्लांट लगाने के नाम पर ठगी करने वाली कंपनी के खिलाफ कई केस दर्ज
दंपती के खिलाफ पूर्व में आधा दर्जन केस आ चुके सामने
जोधपुर,शहर के बोंबे मोटर्स चौराहा के पास में बोंबे सोलर एण्ड विंड पावर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी के केस दर्ज होना जारी है। पहले भी कंपनी ने लोगों से सोलर प्लांट लगाने के नाम पर लाखों की ठगी की थी। अब फिर कंपनी प्रतिनिधियों एवं अन्य के खिलाफ एक साथ दस केस दर्ज हुए हैं। जिनमें प्रतापनगर, देवनगर एवं चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना है। दो दिन पहले ही भगत की कोठी थाने में भी केस दर्ज हुआ था।
कंपनी चलाने वाले प्राधिकृत अधिकारी भगवती प्रसाद माथुर, धर्मंद्र पंवार उसकी पत्नी शालिनी पंवार सहित अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज हो रखे हैं। इन लोगों ने शहर के कई लोगों से सोलर प्लांट लगाने के नाम पर साल 2020 से लेकर अब तक लाखों की ठगी कर ली है। किसी से लाख रूपए तो किसी से दो लाख तक ऐंठ लिए हैं। पुलिस अब धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज कर रही है। गुरूवार को भी चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, प्रताप नगर एवं देवनगर थाने में प्रकरण दर्ज होना सामने आया है। पीडितों ने पुलिस उपायुक्त कार्यालय में परिवाद दायर कर केस दर्ज करवाए हैं। अब तक इतने प्रकरण दर्ज होने के बावजूद पुलिस नामजद लोगों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

साइबर ठगों ने बैंक कर्मियों के सामने साफ किया खाता

सतलाना स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य से दस रेलसेवाएं प्रभावित

रात 11 बजे के बाद ट्रेन में नहीं होगी मोबाइल चार्जिंग

चोलामंडलम फाइनेंस को 15 दिन में दिलाएं कब्जा

पंचायत चुनाव से पहले चार संदिग्ध बोलेरो कैंपर सीज

श्रीगंगानगर के फरार इनामी तस्कर को जोधपुर में पकड़ा

यातायात पुलिस एसीपी शर्मा एएसपी बने

फर्जी ई-चालान मैसेज से सावधान रहें सरकारी साइट पर ही जांचें

