नेहरू नगर में घर-घर में गणेश महोत्सव की धूम
- आमहिलाएं घर-घर जाकर कर रही भजन कीर्तन
- इकोफ्रेंडली मूर्तियां की गयी है स्थापित
- घर पर ही विसर्जित की जाएंगी प्रतिमाएं
जोधपुर,शहर के नेहरू नगर के कई घरों में गणेश महोत्सव पर गणेश प्रतिमा स्थापित किए गए हैं जहाँ भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए प्रतिदिन अलग-अलग प्रकार के आयोजन किये जा रहे हैं। नेहरू नगर महिला मण्डल की महिलाएं तय कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन ऐसे किसी घर में पहुँचकर सामूहिक रूप से भजन कीर्तन,नृत्य व छप्पन भोग से गणेश स्तुति कर महोत्सव मना रही हैं। ऐसे आयोजनों में महिलाओं के संग मोहल्ले के बच्चों व बुजुर्गो में जबरदस्त उत्साह है।
महिला मण्डल की सदस्य पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी गायत्री भारद्वाज ने बताया कि पर्यावरण की शुद्धता का ध्यान रखते हुए सभी घरों में भगवान गणपति की इकोफ्रेंडली मिट्टी की मूर्ति स्थापित करना तय किया था जिसे अनंत चतुर्दशी के दिन घरों में ही पानी की टंकी या गमलों में विसर्जित किया जाएगा।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

