महिला मोर्चा ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ
जोधपुर, बूथ महा सम्मेलन को लेकर रावण का चबूतरा मैदान में महिला मोर्चा की विशेष बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर एवं प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा, सम्मेलन के प्रभारी पूर्व सांसद नारायण पंचारिया एवं महापौर वनिता सेठ व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने मार्गदर्शन किया। महिला मोर्चा की तैयारियों के बारे में मोर्चा अध्यक्ष कमलेश गोयल ने विस्तार से जानकारी दी।
भाजपा जोधपुर संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया एवं भाजपा संभाग मीडिया प्रमुख अचलसिंह मेड़तिया ने बताया कि बैठक के बाद महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री इन्द्रा राजपुरोहित,जिलाध्यक्ष कमलेश गोयल,ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य संगीता सोलंकी,बेटी बचाओ-बेटी पढाओ अभियान की प्रदेश संयोजक सोनियां रामचंदानी सहित सभी महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं एवं महिला पार्षदों ने सामूहिक रूप से पांडाल में बनाए जा रहे मंच के पास सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। महिला कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ करीब पौन घंटे तक हनुमान चालीसा का पाठ किया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

